Breaking
कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का रिनोवेशन, भाजपा ने कहा वास्तुदोष को हार का कारण बताने की कर रहे पटवारी त... खेलते खेलते पानी की बाल्टी में डूबा एक साल का मासूम, मौत तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर बाघ ने किया हमला, पनपथा बफर परिक्षेत्र की घटना नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत... भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जा... छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल...

राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस के लोगों के लिए किया बड़ा ऐलान, OCI कार्ड का दिया उपहार

मॉरीशस दौरे पर गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए  बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने 7वीं पीढ़ी के व्यक्तियों को भारत की विदेशी नागरिकता (OCI) कार्ड देने के एक विशेष प्रावधान को अपनी मंजूरी दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि  भारत  सरकार द्वारा यह फैसला सद्भावना और  लोगों को उनके पूर्वजों की भूमि से दोबारा जोड़ने के तहत लिया गया है।

मॉरीशस में राष्ट्रीय दिवस के शुभ अवसर पर इसकी राजधानी में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘खून का रिश्ता’ के संदर्भ में कहा मुझे आप लोगों को बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने एक प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दी है जिसके तहत मॉरीशस में रह रहे भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी के लोगों को देश के विदेशी नागरिक कार्ड के योग्य माना जाएगा। मुर्मू ने इसके पीछे का कारण  बताते हुए कहा कि हमारे इस फैसले से भारतीय मूल के युवा मॉरीशसवासी एक बार फिर से अपने पूर्वजों की जमीं से जुड़ पाएंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर मंगलवार को यहां मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचीं 65 वर्षीय मुर्मू ने मॉरीशस के मोका में स्थित महात्मा गांधी संस्थान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन में राष्ट्रपिता के ‘सार्वभौमिक सिद्धांतों’ को याद किया।  मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं मुर्मू ने मंगलवार को महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की।

कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग     |     MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या     |     प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का रिनोवेशन, भाजपा ने कहा वास्तुदोष को हार का कारण बताने की कर रहे पटवारी तैयारी…     |     खेलते खेलते पानी की बाल्टी में डूबा एक साल का मासूम, मौत     |     तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर बाघ ने किया हमला, पनपथा बफर परिक्षेत्र की घटना     |     नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी     |     नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…     |     भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल     |     खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जांच में जुटी..     |     छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें