ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

आम्रपाली के बाद सुपरेटक पर नोएडा अथॉरिटी ने कसा शिकंजा, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्लीः आम्रपाली और यूनिटेक के बाद अब देश के बड़े रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक ग्रुप पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नोएडा अथॉरिटी ने सुपरटेक के नोएडा सेक्टर-74 स्थित ग्रुप हाउसिंग लैंड संख्या-01 पर बन रहे केपटाउन प्रोजेक्ट को लेकर 293 करोड़ रुपए का रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किया है।

40 हजार लोग होंगे प्रभावित
खबरों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर 80 फीसदी कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो चुका है। इस फैसले से 40,000 लोगों का इससे प्रभावित होना तय माना जा रहा है। बता दें कि आर्थिक संकट से जूझ रही नोएडा अथॉरिटी अब अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े-बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

हाउसिंग परियोजना में मिलेंगी कई सुविधाएं
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-74 में सुपरटेक को जीएच-01 के रूप में 177960.50 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया है। इस पर एनसीआर की सबसे बड़ी हाउसिंग परियोजना का निर्माण चल रहा है, जिसके अंदर आवासीय-वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। इस ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर 22 से 24 मंजिला 40 टावर कैपटाउन सोसायटी के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से 35 टावर का निर्माण पूरा कर 4000 लोगों को पजेशन दिया जा चुका है। बाकी पांच टावरों में फिनिशिंग का काम पूरा किया जा रहा है, जिसमें अगले तीन माह में पजेशन देने का काम निवेशकों को शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 2500 फ्लैट एलीट क्लास के लिए दो, तीन, चार बीएचके के साथ-साथ स्टूडियो अपार्टमेंट भी तैयार किए जा रहे है। इसके अलावा परियोजना में सोसायटी के अंदर नर्सिंग होम, स्कूल के साथ-साथ बड़े-बड़े वाणिज्यक प्रतिष्ठान का निर्माण शामिल है।

जानिए क्या है मामला
नोएडा अथॉरिटी ने बयान में कहा है कि सुपरटेक बिल्डर को बकाए के लिए कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन बिल्डर ने कोई जवाब नहीं दिया। इसीलिए अथॉरिटी ने सख्त कदम उठाते हुए 293 करोड़ रुपए की बकाया रकम वसूलने के लिए मंगलवार को सुपरटेक के सेक्टर-74 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या-01 पर आरसी जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button