Breaking
गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी? कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे! गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला… 23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका? 48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं बीमारियां रहेंगी दूर! ICMR ने बताया, कैसा होना चाहिए खानपान

14 साल के लड़के ने मासूम को टाॅयलेट लेजाकर किया रेप, पोस्टमार्ट में हुआ खुलासा, निजी अंगों पर चोटें, काटने के मिले निशान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 14 साल के बच्चे ने एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।  पुलिस ने आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के चाचा को भी सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पकड़ा गया है।

बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उसके चाचा पर IPC की धाराओं और यौन अपराधों से जुड़े बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी उमेश कश्यप के अनुसार, बच्ची की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उसने आरोपी को रंगे हाथों वारदात अंजाम देते पकड़ा था।शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची की मां घर के कामों में व्यस्त थी। इस बीच वह बच्ची को लेने आई तो वह नहीं मिली।   पड़ोसी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला लड़का हाथ पकड़कर उसे शौचालय की तरफ ले गया था। वह बेटी को लेने के लिए मौके पर पहुंची तो शौचालय का दरवाजा बंद मिला।

पुलिस के अनुसार, महिला ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। काफी देर के बाद लड़के ने दरवाजा खोला और वह महिला को धक्का देकर भाग गया। महिला ने देखा कि उसकी बेटी खून से लथपथ हालत में बेहोश थी। वह उसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के निजी अंगों पर चोटें लगी थीं। उसके शरीर पर नाखून मारने और दांतों से काटने के निशान थे।  आरोपी लड़के ने उसका मुंह भी दबा दिया था। दम घुटने की वह से वह बेहोश हो गई थी।

गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर     |     हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?     |     कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे     |     मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे!     |     गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला…     |     23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार     |     शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़     |     साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका?     |     48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं     |     बीमारियां रहेंगी दूर! ICMR ने बताया, कैसा होना चाहिए खानपान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें