ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

BB13: इन एक्ट्रेस ने ताना घर की बहुओं पर निशाना, कहा- Women Card से नहीं जीत सकती BB 13 का ताज

बिग बॉस 13 में इन दिनों घमासान युद्ध देखने को मिल रहा है। जीतने के लिए घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के बीच बड़ी जंग लगी हुई है। सबसे खास बात तो ये है कि, इस बार की जंग घर में मौजूद बहुओं और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच लगी है।

इस टास्क के दौरान खूब मचा घमासान…

बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से सुरक्षित होने के लिए सांप-सीढ़ी टास्क दिया, लेकिन इस टास्क की वजह से घर में बवाल मच गया और सिद्धार्थ शुक्ला को घर का विलेन बना दिया गया। दरअसल, टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा से लड़ाई होती है। सिद्धार्थ सभी की सीढ़ी को नष्ट कर रहे थे, इस पर रश्मि-देवोलीना, माहिरा भड़क जाती हैं। फीमेल कंटेस्टेंट्स गैंग बनाकर सिद्धार्थ शुक्ला को रोकने की कोशिश करती हैं, इस बीच धक्का मुक्की भी होती है। जिस पर रश्मि, देवोलानी, माहिरा एक्टर पर छूने की कोशिश करने और धक्का देने का आरोप लगाती हैं।

रश्मि, देवोलीना, माहिरा, शेफाली तय करती हैं कि, वे किसी एक लड़की की सीढ़ी बचाएंगी और सभी साथ मिलकर सिद्धार्थ शुक्ला से सीढ़ी को प्रोटेक्ट करेंगी। सोशल मीडिया पर इन सभी फीमेल्स पर वूमन कार्ड खेलने का आरोप लग रहा है। रश्मि और देवोलीना को फेक फेमिनिज्म कार्ड खेलने पर ट्रोल किया जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया है।

Kishwer M Rai@KishwerM

One thing that bigboss taught me was that you can’t use the woman card as per your convenience .. !!!
I am not saying Siddharth Shukla is right ,par taali ek haath se nahi bajti !!!

601 people are talking about this
किश्वर मर्चेंट और काम्या पंजाबी ने बोली ये बात…

किश्वर ने ट्वीट कर लिखा- एक चीज जो बिग बॉस ने मुझे सिखाई वो ये कि आप अपनी सुविधा के हिसाब से वूमन कार्ड नहीं खेल सकते, मैं ये नहीं कह रही कि सिद्धार्थ शुक्ला सही हैं, पर ताली एक हाथ से नहीं बजती।

Kishwer M Rai@KishwerM

I was just thinking agar Shukla iss season mien nahi hota toh baaki Sab dikhte kaise ?

1,187 people are talking about this

दूसरे ट्वीट में किश्वर ने लिखा- मैं बस सोच रही थी अगर शुक्ला इस सीजन में नहीं होता तो बाकी सब दिखते कैसे? इससे पहले किश्वर ने ट्वीट कर लिखा था- किसी को सपोर्ट नहीं कर रही लेकिन एक बात बताओ, एक लड़की सीढ़ी बनाएगी। बाकी की लड़कियां उसे प्रोटेक्ट करेंगी, फिर अगर सिद्धार्थ उसे तोड़ने आएग तो धक्का देने और टच करने का आरोप लगाएंगी?

Kamya Punjabi@iamkamyapunjabi

Arre yeh toh wahi baat ho gayi ” tum karo toh raasleela hum kare toh character dheela” 😀 women card play karne ke alawa inn ladkiyon ne kiya hi kya hai iss game meh 🥴😴 @TeamSidharthFc @BiggBoss https://twitter.com/kishwerm/status/1187066157733421056 …

Kishwer M Rai@KishwerM

Not supporting anyone bere but ek baat batao , ek ladki seedi banayegi..baaki ki usse protect karegi and then if Siddharth comes to break the seedi they blame him for touching and pushing ? #BB13

1,038 people are talking about this
किश्वर के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए काम्या पंजाबी ने कहा- अरे ये तो वही बात हो गई तुम करो तो रासलीला हम करे तो कैरेक्टर ढीला। वूमन कार्ड प्ले करने के अलावा इन लड़कियों ने किया ही क्या है इस गेम में। फिलहाल शो नें मौजूद कंटेस्टेंट के बीच ये आग और बढ़ती है या कम हो जाती है, ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button