Breaking
दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा

एकतरफा प्यार में बहन-भाई को स्वामीनारायण मंदिर में मारी गोली, युवक ने खुद को भी किया शूट, तीनों की मौत

इंदौर। शहर में गुरुवार को एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की-लड़के को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत काॅलेज का है। घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, तीनों की मौत हो चुकी है। गोलीकांड के बाद मंदिर और कॉलेज में अफरातफरी के हालात बन गए थे। घटना दोपहर एक से दो बजे के बीच हुई।

रिश्‍तेदार के साथ मंदिर आई थी लड़की

पुलिस के अनुसार लड़की का नाम स्‍नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर है। वह अपने आगर मालवा निवासी रिश्‍तेदार दीपक जाट के साथ मंदिर में दर्शन करने आई थी। गोली मारने वाले युवक का नाम फ‍िलहाल इंदौर निवासी अभिषेक यादव पता चला है। दीपक स्‍नेह का मौसेरा भाई बताया गया है।

गोली मारने के बाद कालेज पहुंंचकर आरोपित ने मांगा पानी

खबरों के अनुसार, युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी। इसके बाद वह अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है, पानी पीना है। इसके बाद उसे गार्ड ने प्याऊ के बारे में बताया।

प्‍याऊ की ओर गया और खुद को मार ली गोली

इसके बाद युवक कॉलेज की प्याऊ की ओर गया और खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान कॉलेज में क़रीब 150 विद्यार्थी थे। इसके बाद पुलिस पहुंची और खुद को गोली मारने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया। युवती को भंवरकुंआ स्थित एप्पल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। फारेंसिक टीम भी यहां पहुंच चुकी है।

एकतरफा प्रेम का मामला बताया जा रहा

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता से जानकारी मिली कि यह एकतरफा प्रेम का मामला है। मंदिर के पुजारी के अनुसार करीब आधे घंटे तक दोनों मंदिर में थे और जब जाने लगे तब यह घटना हुई। स्वामीनारायण मंदिर में पांच राउंड फायर हुए, जिसमें से एक मिसफायर हुआ। वहीं अरिहंत काॅलेज में युवक ने खुद को गोली मारी है, इसमें दो राउंड गोली चली है। पुलिस के अनुसार लड़की अपनी मौसी के लड़के के साथ मंदिर थी।

ओरिएंटल कॉलेज में पढ़ता था युवक

पता चला कि युवती का मौसेरा भाई ओरिएंटल कॉलेज में पढ़ता था। आरोपित मूलत: सीहोर जिले का निवासी बताया गया है। उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस बात की जानकारी निकाल रही है कि युवक के पास पिस्‍टल कहां से आई। वारदात में देशी पिस्‍टल का उपयोग किया गया है।

युवती ने किया था बातचीत से इनकार

पता चला है कि युवक युवती से एकतरफा प्‍यार करता था। युवती ने उससे बात करने को मना भी कर दिया था। बताया जाता है कि बातचीत करने के लिए ही उसने युवती और उसके मौसेरे भाइै को बुलाया था। इसी बीच वादविवाद होने पर उसने मंदिर परिसर में ही गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्‍नेहा की बहन अपनी बहन का शव देखकर बेसुधसी हो गई थी। स्‍नेहा ने अपने स्‍वजन को भी युवक के बारे में बताया था। वह युवक से परेशान होने की बात भी कह चुकी थी।

पुलिस ने जब्‍त किए तीनों के मोबाइल

पुलिस ने घटना के बाद तीनों के मोबाइल जब्‍त कर लिए हैं। अब इसकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी।

दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें