ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

आज नहीं होगा कोई मुनाफा या नुकसान, बंद रहेगा कारोबार

मुंबई दिवाली के बाद बलिप्रतिपदा का अवकाश होने के कारण सोमवार को भारतीय शेयर और कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद है। गुजरात में आज से नव वर्ष का पहला दिन होने के कारण अवकाश है तो उत्तर भारत में गोवर्धन पूजा का अवकाश है। देशभर में कमोडिटी वायदा बाजार ही नहीं हाजिर बाजार भी बंद है।

लेकिन कमोडिटी वायदा बाजार में शाम के सत्र में अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी में कारोबार जारी रहेगा। अगले दिन मंगलवार से शेयर बाजार व कमोडिटी बाजार में नियमित कारोबार पूर्ववत जारी रहेगा।दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए आयोजित एक घंटे विशेष सत्र के दौरान रविवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स विशेष सत्र के दौरान पिछले सत्र के मुकाबले 292.14 अंकों यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 39,2250.20 पर बंद हुआ जबकि इससे पहले सेंसेक्स 339.31 अंकों की बढ़त के साथ 39,397.37 पर खुला और 39,402.23 तक उछला। एक घंटे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 39,180.39 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.10 अंकों यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 11,628 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 78.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,662.25 पर खुला और 11,672.40 तक उछला। इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,604.60 रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button