ब्रेकिंग
Yuvraj Death Case: 600 पन्नों की रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप के बाहर तनाव, नारेबाजी और हंगामे के बाद पुल... Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ...
देश

मोदी ने की यूरोपीय सांसदो से मुलाकात, कल करेंगे जम्मूृ-कश्मीर की यात्रा

नई दिल्लीः यूरोपीय संघ की संसद के सदस्यों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर जायेगा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद और राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सदस्यों की क्षेत्र की यह पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां शिष्टमंडल के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल की जम्मू कश्मीर यात्रा की पुष्टि की। बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि आतंकवाद को बढावा देने वालों और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वालों के खिलाफ तत्काल कदम उठाये जाने की जरुरत है। पाकिस्तान का नाम लिये बिना उस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद को एक नीति के रुप में इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी ने यूरोपीय संघ के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर सार्थक बातचीत पर बल देते हुए आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के वैश्विक साझेदारी के  रुप में उभरने का भी उल्लेख किया।

मोदी ने शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि जम्मू कश्मीर सहित देश के विभिन्न हिस्सों की उनकी यात्रा सार्थक रहेगी। जम्मू कश्मीर की यात्रा से शिष्टमंडल को लद्दाख सहित समूचे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जानकारी मिलेगी और इस बारे में उनकी समझ बढेगी। साथ ही शिष्टमंडल को क्षेत्र में विकास तथा शासन के बारे में सही तस्वीर भी देखने का मिलेगी। संपादक शेष पूर्व प्रेषित से जोड़ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button