ब्रेकिंग
Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि... Yemen Houthi Attack on Saudi Airports: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को बन... UPI MDR Charges Update: यूपीआई पेमेंट्स पर एमडीआर लगाने का फैसला जनवरी 2027 तक टलने की संभावना Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क... Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ...
खेल

कोहली के कारण टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ने वाले कुंबले ने अब इस बात पर किया विराट का समर्थन

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के इस बयान का अब पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने भी समर्थन किया है। कुंबले का मानना है कि इससे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। कुंबले ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का निश्चित रूप से यह एक तरीका है। इन्हें कुछ सेंटरों तक सीमित किया जाए और साथ ही टेस्ट मैच के समय को चुनना भी अहम होता है।

हम जानते हैं कि त्योहारों के समय में पोंगल के दौरान टेस्ट मैच चेन्नई में होते थे। सत्र की शुरूआत के समय में दिल्ली और बंगलुरू में टेस्ट मैच होते थे। मुंबई और कोलकाता में टेस्ट मैच होते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए इन सेंटरों को बढ़ावा देना भी जरूरी है, ताकि लोगों को पता होगा कि ये-ये टेस्ट सेंटर हैं। इससे सीजन के शुरू में ही पता चल जाएगा कि यहां टेस्ट मैच होने हैं ताकि आप टेस्ट क्रिकेट के लिए टिकट बेच सको और सुनिश्चित करो कि दर्शक मैच देखने आएं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button