Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

छत्तीसगढ़ के इतिहास में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 29 नक्सली

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के खिलाफ अब तक का यह सबसे बड़ा एक्शन है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से लेकर अब तक 16 अप्रैल की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। सुरक्षबालों ने खूंखार नक्सलियों की मांद में घुसकर सबसे बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की। इस कार्रवाई में कुल 29 नक्सली मारे गए, जिसमें 25 लाख का इनामी कमांडर भी शामिल है। कांकेर जिले के छोटेबेटिया के जंगलों में आमने-सामने हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मोर्चे पर पहली बार ऐसा हुआ है, जब आमने-सामने की लड़ाई में फोर्स नक्सलियों पर पूरी तरह से हावी होने के साथ-साथ बिना किसी बड़ी कैजुअल्टी के ऑपरेशन को अंजाम दिया हो। हालांकि मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली कमांडर शंकर रॉव एवं महिला नक्सली डिप्टी कमांडर ललिता ढेर हुए है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठियां थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांव हिदुर कलपर के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ पुलिस जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि छोटे बेठियां के कलपर जंगल के पहाड़ में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों के द्वारा पहाड़ को चारों तरफ घेरा बंदी कर चारों तरफ से फायरिंग की। लगभग 5 घंटे तक रुक रुक कर मुठभेड़ चलती रही।

इस मुठभेड़ में फोर्स ने 29 नक्सलियों को मार गिराया गया है, मुठभेड़ में खुंखार नक्सली शंकर रॉव मारा गया तथा ललिता नामक महिला नक्सली भी मारा गया है,वही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का इलाज रायपुर के हॉस्पिटल में चल रहा है।

इस मुठभेड़ में भारी मात्रा में INSAS/AK 47/SLR/Carbine/.303 Rifles हथियार बरामद किए गए इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है। वही इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों को जंगलों से पखांजूर थाने लाया गया और यहां से 29 नक्सलियों के शवों को कांकेर ले जाया जा रहा है। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कई सामग्रियां बरामद हुई है। उन्हें भी जिला मुख्यालय कांकेर भेजा जा रहा है। पहले पखांजूर थाने में मारे गए नक्सलियों का शवों को दो पिकअप वाहन में रखा गया था। इन नक्सलियों के शवों को पुलिस कांकेर मुख्यालय ले जाने की तैयारी कर रही थी।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें