ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

PM Modi in Saudi Arabia: पेट्रोकेमिकल परियोजना का हिस्सा होगा सऊदी अरामको, भागेदारी को लेकर भारत उत्सुक

रियाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) से सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह सोमवार सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को पीएम मोदी ने अरब न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 18% सऊदी अरब से आयात करता है, जो हमारे लिए कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। अब हम एक करीबी रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं जिसमें डाउनस्ट्रीम तेल और गैस परियोजनाओं में सऊदी निवेश शामिल होगा।

विकासशील देशों के लिए स्थिर तेल की कीमतें महत्वपूर्ण

उन्होंने आगे कहा कि हम ऊर्जा आवश्यकताओं के महत्वपूर्ण और विश्वसनीय स्रोत के रूप में किंगडम (सऊदी अरब) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आदर करते हैं। हमारा मानना ​​है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए, विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए स्थिर तेल की कीमतें महत्वपूर्ण हैं। पीएम ने कहा कि सऊदी अरामको भारत के पश्चिमी तट पर एक बड़ी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना में भाग ले रहा हैं। हम भारत के सामरिक पेट्रोलियम भंडार में अरामको की भागीदारी के लिए भी उत्सुक हैं।

अगले साल G20 समिट की मेजबानी करेगा सऊदी अरब

जी 20 समीट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब असमानता को कम करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं ।मुझे यह जानकर खुशी है कि सऊदी अरब अगले वर्ष जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा और भारत 2022 में, हमारी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर।

 

पड़ोस में सामान सुरक्षा चिंताओं को करते हैं साझा

पीएम ने कहा मेरा मानना ​​है कि भारत और सऊदी अरब जैसी एशियाई शक्तियां अपने पड़ोस में समान सुरक्षा चिंताओं को साझा करती हैं। इस संबंध में मुझे खुशी है कि आतंकवाद, सुरक्षा और सामरिक मुद्दों के क्षेत्र में, विशेष रूप से प्रगति में हमारा सहयोग बहुत अच्छा है।

FII फोरम के सत्र में लेंगे हिस्सा

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजीज अल सऊद से मुलाकात करेंगे। साथ ही दोनों नेता फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनीशियेटिव (FII) फोरम के तीसरे सत्र में भी शामिल होंगे। साथ ही पीएम मोदी की साऊदी अरब के क्राऊन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी  FII में  हिस्सा लेना वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button