ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

संजय राउत के बयान पर दुष्यंत चौटाला का पलटवार, बोले-पता तो चला कि कौन है दुष्यंत

हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का आज दिल्ली पहुंचने पर उनके कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार वह दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान दुष्यंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए चौटाला ने बड़ा वादा करते कहा कि बीजेपी और जेजेपी हरियाणा को मिलकर विकास के पथ पर ले जाएंगे।

संजय राउत के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने उनपर पलटवार करते कहा कि संजय राउत को अब पता तो चला गया होगा कि दुष्यंत चौटाला कौन है। गौर रहे कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में तल्खी अभी कम नहीं हुई है, दोनों के बीच कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने तीखे तेवर दिखाते ये बयान दिया था कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हो। राउत ने कहा कि हमारे पास और भी विकल्प हैं, अगर जल्दी ही कोई फैसला न लिया गया तो हम उन विकल्पों पर विचार करेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने इस मौके कैबिनेट की बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा भी की। चौटाला परिवार के एक होने के सवाल पर दुष्यंत ने बोले कि उनका परिवार एक ही है, बस राजनीतिक पार्टियां अलग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button