ब्रेकिंग
Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत
देश

सऊदी अरब का दौरा पूरा कर भारत लौटे PM मोदी, बोले-और मजबूत हुए दोनों देशों के रिश्ते

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा पूरी करके भारत वापिस लौट आए हैं। पीएम मोदी तड़के दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने सऊदी अरब यात्रा के दौरान देश के शीर्ष नेता से गहन बातचीत की और एक अहम आर्थिक मंच को भी संबोधित किया। मोदी सोमवार को रियाद पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के साथ अनेक मुद्दों पर बातचीत की और इस दौरान अहम मुद्दों पर समन्वय के लिए रणनीतिक साझेदारी परिषद का गठन किया गया। दोनों देशों की ई-प्रवासन प्रणाली के बीच समन्वयन पर भी एक समझौता हुआ। साम्राज्य में रूपे कार्ड शुरू करने के संबंध में भी एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया,‘‘द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति के साथ रवाना हुए। भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियाद से रवाना।” मोदी ने यहां ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ को भी संबोधित किया। इसे मरुभूमि में दावोस कहा जा रहा है। अपने संबोधन में मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर जोर दिया और कहा कि कुछ शक्तिशाली देश इस वैश्विक निकाय का उपयोग संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक संस्था के बजाए इसे एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के 26 लाख लोग रहते हैं और वे सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय हैं। पिछले कुछ वर्षों में सऊदी अरब के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। 2017-18 में सऊदी अरब के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 27.48 अरब अमेरिकी डॉलर था और वह भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया। सऊदी अरब ने पिछले महीने कहा था कि वह भारत में ऊर्जा, तेलशोधन, पेट्रोकेमिकल, बुनियादी ढांचे, कृषि, खनिज और खनन आदि क्षेत्रों में 100 अरब डालर का निवेश करने की उम्मीद कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button