ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
झारखण्ड

Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलुहान शव

रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है.16 वर्षीय जसीम मंसूरी का शव लाजपत नगर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया है. मृत लड़का रांची के पंडरा स्थित मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था.

रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक नाबालिग लड़के की क्रूरता से हत्या कर दी गई है. शव को देख कर ऐसा लगता है कि पहले जसीम को चाकू से मारा गया और फिर हत्या के बाद मृतक को निर्माणाधीन चार माले अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी पीके मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. इस दौरान एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है.

दो दिनों से गायब था लड़का

पंडरा मुस्लिम बस्ती का रहने वाला वसीम मंसूरी 2 फरवरी से ही लापता था. परिजनों ने पंडरा ओपी में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. बुधवार को परिजन उसे तलाशते हुए पुंदाग इलाके के उक्त अपार्टमेंट पहुंचे, तो वहां वसीम का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला. मृत लड़के के पिता अजीम मंसूरी ने बताया वसीम का किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं था. वह पेंटिंग का काम करता था.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. टीम ने चाकू के निशान, खून के धब्बे समेत सभी वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहित किए हैं.वहीं इस संबंध में हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि मामला हत्या का है. ऐसा लगता है कि आपसी विवाद के बाद जसीम को पहले पीटा गया है और फिर उसकी हत्या कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है.जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button