Breaking
रेलवे के आरक्षण नियम कागजों में दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया रातभर की चार्जिंग और बैटरी से समझौता , ईवी स्कूटर को बना सकता है ‘बर्निंग ईवी’ चौथे चरण का मतदान कल, 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्णय कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी पर धोखाधड़ी का आरोप, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बुलवाकर नहीं किया भुगतान शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज ससुराल में पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटी और ससुर को किया घायल रतलाम के धतरवादा के पास किसान को लूटने के मामले में मंदसौर से दो युवक गिरफ्तार

मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर

रीठी। पति से आपसी मनमुटाव के चलते पत्नी के मायके चले जाने और वापस ससुराल नहीं आने की जिद की जानकारी पुलिस के मिलने पर रीठी पुलिस ने न सिर्फ पत्नी और पति को समझाकर दोनों के बीच सुलह कराई बल्कि पत्नी को पति के साथ ससुराल भी भिजवाया।

रीठी थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 27 अप्रैल 2024 को पति-पत्नी का मामूली विवाद का पता चला तो उन्होंने चौकी इंचार्ज को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई के लिए कहा। चौकी सलैया में पदस्थ पुलिस कर्मियों ने समझाइश देकर दो परिवार को मिलवाया गया है।

दरअसल, जनक सिंह पटेल निवासी अमगवां ने अपनी पुत्री विजिया पटेल निवासी अमगवां की शादी 5 जून 2022 को विनय पटेल पिता अर्जुन पटेल निवासी बसेडी से सामाजिक रीति रिवाज से की थी। विजिया और विनय के बीच हल्का मनमुटाव होने से विजया मार्च माह मे अपने मामा चंदन पटेल के साथ अमगवां आ गई थी, तब से मायके से ससुराल बसेडी नहीं जा रही थी। विनय पटेल अपनी पत्नी विजिया पटेल को लेने अमगवां आया तो उसके सास-ससुर ने भेजने से इंकार कर दिया, तब विनय पटेल ने चौकी सलैया में सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी।

 

पुलिस ने दी समझाईश

 

पुलिस चौकी सलैया में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी ने दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में समझाइश दी, तब दोनों परिवार के बीच मतभेद पुलिस काउंसिल के बाद दूर हो गए। वहीं लड़की के पिता जनक सिंह ने अपनी बिटिया विजिया पटेल को दामाद विनय के साथ खुशी-खुशी भेज दिया। पुलिस की कांउसिलग से दो परिवार अलग-अलग होने से बच गए।

रेलवे के आरक्षण नियम कागजों में     |     दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया     |     रातभर की चार्जिंग और बैटरी से समझौता , ईवी स्कूटर को बना सकता है ‘बर्निंग ईवी’     |     चौथे चरण का मतदान कल, 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्णय     |     कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई     |     पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार     |     महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी पर धोखाधड़ी का आरोप, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बुलवाकर नहीं किया भुगतान     |     शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज     |     ससुराल में पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटी और ससुर को किया घायल     |     रतलाम के धतरवादा के पास किसान को लूटने के मामले में मंदसौर से दो युवक गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें