ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

कोर सेक्‍टर उत्‍पादन सितंबर में 5.2 फीसद घटा, 8 में से 7 सेक्‍टर्स में रही निगेटिव ग्रोथ

नई दिल्‍ली। सितंबर 2019 में कोर इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर उद्योगों का उत्‍पादन 5.2 फीसद कम हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 8 में से 7 सेक्‍टर्स में सितंबर के दौरान निगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई है। सितंबर 2018 में 8 कोर सेक्‍टर्स में 4.3 फीसद की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई थी। सितंबर में कोयला, क्रूड ऑयल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्‍ट्स, सीमेंट, स्‍टील और इलेक्ट्रिसिटी जैसे सात सेक्‍टर्स में संकुचन दर्ज किया गया।

वहीं, सितंबर के दौरान उर्वरक उद्योग के उत्‍पादन में पिछले साल की अवधि के मुकाबले 5.4 फीसद की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई। अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ घटकर 1.3 फीसद के स्‍तर पर आ गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.5 फीसद थी।

आपको बता दें कि अगस्त में 8 बुनियादी क्षेत्रों जैसे कोयला, क्रूड ऑयल, प्राकृतिक गैस, सीमेंट, बिजली, रिफाइनरी प्रोडक्‍ट्स, उर्वरक और स्‍टील के प्रोडक्‍शन में 0.5 फीसद की कमी दर्ज की गई थी। अगस्त 2018 में इन आठ बुनियादी क्षेत्रों के उत्पादन में 4.7 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई थी। इन आठ सेक्टर्स की देश के कुल इंडस्ट्रियल आउटपुट (औद्योगिक उत्पादन) में करीब 40 फीसद का योगदान होता है।

अगस्त 2019 में कोयला में 8.6 फीसद, क्रूड ऑयल सेक्टर में 5.4 फीसद, नेचुरल गैस सेक्टर में 3.9 फीसद, सीमेंट में 4.9 फीसद और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में 2.9 फीसद की निगेटिव ग्रोथ रही थी। वहीं, फर्टिलाइजर और स्‍टील के उत्पादन में क्रमशः 2.9 फीसद और पांच फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button