ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
देश

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर मिला काले रंग का संदिग्ध बैग, RDX होने की आशंका

नई दिल्लीःदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार देर रात टर्मिनल-3 पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई और कुछ घंटों के लिए यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि काले रंग के बैग को पहले सीआईएसएफ कर्मियों ने गुरुवार देर रात करीब एक बजे टर्मिनल-3 के आगमन क्षेत्र से हटाया और अब उसे ‘कूलिंग पिट’ में रखा गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार इसमें ‘आरडीएक्स’ होने की आशंका है। पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) के संजय भाटिया ने कहा कि सीआईएसएफ की मदद से बैग को वहां से हटा दूसरी जगह ले जाया गया। अभी तक उसे खोला नहीं गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें बिजली की तारें हैं। हवाई अड्डा परिसर में हमने सुरक्षा बढ़ा दी है।

सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि बैग में ‘आरडीएक्स’ है। विस्फोटक डिटेक्टर से उसकी जांच की गई। बाद में एक कुत्ते की मदद से भी जांच की गई। लेकिन विस्फोटक की सही प्रकृति का पता नहीं चल पाया है। सीआईएसएफ के के विशेष महानिदेशक (हवाईअड्डा क्षेत्र) एम. ए गणपति ने हालांकि कहा कि विस्फोटक को ‘आरडीएक्स’ बताना जल्दबाजी होगी। गणपति ने कहा कि यह कुछ भी हो सकता है और शुरुआती कयास गलत हो सकते हैं। अभी इसे ‘आरडीएक्स’ बताना बेहद जल्दबाजी होगी। हम अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। ‘रिसर्च डिपार्टमेंट एक्सप्लोसिव’ (आरडीएक्स) ऐसा घातक विस्फोट है, जिससे कोई गंध नहीं आती। आतंकवादी तत्व इसका इस्तेमाल कई बार बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाने के लिए कर चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक को अगले 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। कुछ पुख्ता पता चलने पर ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि यह आईईडी हो सकता है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 1 बजे एक संदिग्ध बैग के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद टर्मिनल-3 के गेट नंबर दो (आगमन) के पास से एक बैग मिला।

इस बीच, एयरलाइनों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैग मिलने के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि थोड़े समय के लिए आगमन टर्मिनल से लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पूर्ण जांच की, जिसके बाद सुबह करीब चार बजे यात्रियों की आवाजाही बहाल की गई। उन्होंने बताया कि टी-3 के बाहर के मार्ग को भी बंद कर दिया गया था। दिल्ली हवाई अड्डे के टी-3 पर तीन घरेलू टर्मिनल हैं। साथ ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button