ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

सोनिया ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-इजरायली सॉफ्टवेयर से कराई सबकी जासूसी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने व्हाट्सएप जासूसी कांड पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी नेताओं की बैठक में कहा कि मोदी सरकार ने इजरायल के सॉफ्टवेयर पेगासस से सबकी जासूसी करवाई है। सोनिया गांधी ने कहा कि ऐसा करवाना न सिर्फ असंवैधानिक बल्कि शर्मनाक है। दिल्ली में सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक में कहा कि ये खुलासा बेहद चौकाने वाला है।
सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कई ऐसे मुद्दे हैं जिससे आप परिचित हैं, ताजा चौकाने वाला खुलासा ये है कि मोदी सरकार ने इजरायल से जो पेगासस सॉफ्टवेयर हासिल किया है उससे एक्टिविस्ट, पत्रकार और राजनीतिक शख्सियतों की जासूसी की गई और उनपर नजर रखी गई। ये काम न सिर्फ असंवैधानिक हैं, बल्कि शर्मनाक भी हैं।”
इस बैठक में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा हुई। मीटिंग में कांग्रेस की बैठक में पार्टी के महासचिव, राज्य प्रभारी, कांग्रेस से जुड़े संगठनों के प्रमुख शामिल रहे। कांग्रेस 5 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है।
भाजपा का पलटवार
कथित ऑनलाइन जासूसी को लेकर सरकार की आलोचना करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि सोनिया को बताना चाहिए कि संप्रग सरकार के समय तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी और तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह की जासूसी का आदेश किसने दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button