ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

बीएस येदियुरप्पा की लीक क्लिप में हुआ खुलासा, कर्नाटक में बागी विधायकों के पीछे शाह का हाथ

कर्नाटक में इन दिनों एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिससे राज्य की सियासत में बवाल मचा दिया है। यह क्लिप मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का बताया जा रहा है, जो बुधवार को बीजेपी कोर समिति की हुबली बैठक में रिकॉर्ड की गई है। इसमें येदियुरप्पा कह रहे हैं कि जेडीएस-कांग्रेस के बागी विधायकों को मुंबई में पार्टी आलाकमान यानी अमित शाह की मर्जी से रखा गया था और अपनी पार्टी के नेताओं को वो सलाह देते नजर आ रहे हैं कि सभी बागियों के साथ खड़ा होना चाहिए, जिनकी वजह से बीजेपी सत्ता में आई।
मोबाइल से रिकॉर्ड की गई 7 मिनट की इस क्लिप में येदियुरप्पा कह रहे हैं कि कोई भी मेरी सरकार को मजबूती देने का काम नहीं कर रहा है। ये सरकार हम लोगों को विधानसभा से निष्काषित विधायकों ने तोहफे में दी है। बागी विधायकों को मुंबई में रखने का फैसला मेरा नहीं था बल्कि पार्टी आलाकमान की इजाज़त से उन्हें ढाई महीने तक वहां रखा गया।

येदियुरप्पा ने इस टेप में अपनी आवाज़ होने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं से कुछ खास मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं, उन्हें इस तरह से (विद्रोही विधायकों के बारे में) नहीं बोलना चाहिए। पार्टी के हित में उन्हें सभी का समर्थन करना चाहिए। येदियुरप्पा ने कहा, ” 3, 4, 5 नवंबर को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अन्य चीजें तय की जाएंगी।
अपनी सरकार गिरने से खार खाए बैठे एच डी कुमारस्वमी ने इस क्लिप के सामने आने के बाद फौरन प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, पहले से भी एक क्लिप कोर्ट के सामने हैं। अब मैं इसे भी सबूत के तौर पर पेश करूंगा।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने इस संबंध में ट्वीट किया, ”बीएस येदियुरप्पा ने फिर अपने ऑपरेशन कमल और अनैतिक रूप से कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से खुलासा किया है कि अमित शाह ने मुंबई में 2.5 महीने के लिए दलबदलुओं को रखा था। क्या इससे भी बड़े प्रमाण की जरूरत है कि इस पूरे ऑपरेशन के पीछे बीजेपी मास्टरमाइंड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button