ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

पड़ोसी राज्यों से केजरीवाल की अपील- राजनीति करने की बजाए प्रदूषण के मुद्दे पर निकालो हल

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के बद से बदतर हो जाने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की। उन्होंने पड़ोसी राज्यों और केंद्र से साथ बैठकर पराली जलाने को रोकने के उपायों पर विमर्श करने को कहा। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ी है, बल्कि पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण के समाधान को तलाश रही है।

Arvind Kejriwal

@ArvindKejriwal

उत्तर भारत के प्रदूषण और कल से शुरू हो रहे ऑड ईवन पर दिल्लीवासियों को मेरा संदेश।

Embedded video

742 people are talking about this
मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। दिल्ली के लोग शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए जो कर सकते थे, वो सबकुछ किया लेकिन पराली जलाने के खिलाफ सख्त उपाय करने की जरूरत है। केजरीवाल ने पराली जलाने को रोकने के लिए केंद्र द्वारा पराली को निपटाने वाली मशीनों के वितरण में धीमी गति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में, अब तक 63,000 मशीनों को किसानों को उपलब्ध कराया गया है। इन राज्यों में 27 लाख किसान हैं। सभी किसानों को इन मशीनों का वितरण करने में कितना वक्त लगेगा? कितने समय तक हम इस प्रदूषण को झेलते रहेंगे?

केजरीवाल ने सभी पड़ोसी राज्यों और केंद्र से साथ बैठ कर दिल्ली में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के समाधान पर चर्चा करने की अपील की। उन्होंने सोमवार से शुरू हो रही सम विषम योजना का पालन करने की भी दिल्लीवासियों से अपीलकरते हुए कहा कि मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि इस योजना के दौरान, अगर वे अपनी कार का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं तो वे कार पूल (कार साझा) का उपयोग करें। मैं भी सख्ती से इस योजना का पालन करूंगा।

बता दें कि दिल्ली में भयंकर प्रदूषण है। यहां दोपहर दो बजे एक्यूआई 489 था जो गंभीर श्रेणी में आता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था के मुताबिक, दिल्ली के प्रदूषण में शुक्रवार को पराली जलाने से होने वाले धुएं की हिस्सेदारी 46 फीसदी थी। शनिवार को यह घटकर 17 फीसदी हो गई और रविवार को 12 फीसदी रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button