ब्रेकिंग
Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत... Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन...
देश

दिल्लीः Odd-Even में इलेक्ट्रिक वाहनों को भी मिली छूट

नई दिल्लीः राजधानी में सोमवार से ऑड-ईवन लागू होने जा रहा है। महिलाओं और दुपहिया वाहनों को इससे छूट मिली है। वहीं, दिल्ली सरकार ने अब इलेक्ट्रिक वाहनों को भी ऑड-ईवन से छूट दे दी है। बता दें सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इलेक्ट्रिक वाहनों (ई – वाहन) को सम – विषम योजना से छूट देने का आग्रह किया था।

ईईएसएल ने ट्वीट में कहा , ” हमें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार को यह एहसास होगा कि बिजली से चलने वाली गाड़ियां उनके वाहन प्रदूषण को कम करने की सोच के अनुरूप है और इसे सम – विषम योजना से अलग रखा जाना चाहिए।” दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए फिर से सम – विषम योजना पेश की है। यह योजना चार से 15 नवंबर तक लागू रहेगी।

कंपनी ने कहा, “सम – विषम योजना प्रदूषण को कम करने की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम है। दिल्ली सरकार के लिए यह सही समय है कि वह ई- वाहन को इस योजना से छूट देकर उसके महत्व को सबके सामने लाए।” उसने कहा, “वाहन उत्सर्जन के कारण होने वाले वायु प्रदूषण को रोकना भारत सरकार की ई – मोबिलिटी कार्यक्रम का अहम हिस्सा है। यह दुर्भाग्य की बात है कि दिल्ली सरकार अपनी सम – विषम योजना से इलेक्ट्रिक वाहन को छूट नहीं दे रही है।”

ईईएसएल ने कहा कि “पेट्रोल – डीजल इंजन कारों के साथ ई-वाहनों को सम-विषम योजना में शामिल करना शहर और देशभर के लोगों के लिए एक गलत संदेश है। खासकर ऐसे समय में जब केंद्र और राज्य वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एक हो रहे हैं और इलेक्ट्रिक वाहन की ओर जाने पर जोर दे रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button