ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

Box Office Collection: ‘हाउसफुल 4’ की ताबड़तोड़ कमाई ने उड़ाए सबके होश, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई करने में सफल हो चुकी है। जी हां, हाउसफुल 4 के दूसरे वीकेंड की शुरूआत के साथ आसमान छू चुकी है। Farhad Samji के निर्देशन में बनी और अक्षय के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का दूसरा वीकेंड शुरू हो चूका है। धनतेरस पर फिल्म ने पहले दिन 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को 18.81 करोड़ और रविवार को ख़ास दिवाली के दिन फ़िल्म ने 15.33 करोड़ जुटाए। इसके बाद सोमवार को गोवर्धन पूजा की छुट्टी में हाउसफुल 4 ने छप्परफाड़ कमाई की और 34.56 करोड़ का ज़बर्दस्त कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 141.31 करोड़ जमा किये।

वही दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को फ़िल्म ने लगभग 8 करोड़ का कलेक्शन किया, शनिवार को 10.10 करोड़, रविवार को करीब 13-13.30  करोड़ रुपये की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म ने दस दिनों में 168.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फ़िल्म 2019 की टॉप 10 फ़िल्मों में छठे स्थान पर पहुंच गयी है। हाउसफुल 4 ने रितिक रोशन की सुपर 30 को इस लिस्ट से बाहर कर दिया है। अक्षय कुमार की अब 3 फ़िल्में इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों में शामिल हो गयी हैं। फिल्म के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘हाउसफुल 4’ जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button