ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

दिल्ली: हवा चलने से प्रदूषण का स्तर थोड़ा गिरा, लेकिन एयर क्वालिटी अब भी ‘गंभीर’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा की गति में मामूली वृद्धि होने से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है लेकिन एयर क्वालिटी अब भी ‘गंभीर’ बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘महा’ और एक पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार और गुरुवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली-NCR समेत उत्तरी मैदानी हिस्सों में बारिश के आसार हैं जिससे स्थिति में और सुधार होगा।

आज सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AIQ 500 से ज्यादा ही दर्ज किया गया। आनंद विहार में 498, नोएडा सेक्टर-62 में 394 दर्ज किया गया। बता दें कि सोमवार शाम 4 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 416 दर्ज किया गया जो अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की रफ्तार में वृद्धि से प्रदूषणकारी तत्वों को दूर दूर तक छिटकने में मदद मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button