ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

वकीलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे पुलिस के जवान, काली पट्टी बांधकर मांगा इंसाफ

तीस हजारी कांड के बाद पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। सोमवार को वकीलों द्वारा सभी जिला अदालतों में कामकाज ठप करने के बाद पुलिल विभाग भी विरोध में उतर आया है। मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने पुलिस हेडक्वॉर्टर (PHQ) के बाहर काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया।

पुलिस के जवान पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हाथ में काली पट्टी बांधकर पहुंचे और वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जवानों का कहना है कि हमारे साथ ज्यादती हो रही है। उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और कमिश्नर से अपनी बात कहेंगे। दरअसल तीस हजारी कोर्ट मामले में डिपार्टमेंट की एक तरफा कार्यवाही से हर कोई नजर दिख रहा है। कई पुलिसकर्मी अपने सीनियर अधिकारियों से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।  उनका मानना है कि जिन पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया जा रहा है, उन्होंने कानून में रहते हुए अपना कर्तव्य निभाया है, लेकिन ऐसे में उनपर कार्रवाई होना निंदनीय है।

वहीं हिंसा में जख्मी हुए एक पुलिसकर्मी ने बताया कि उसका कंधा टूटा हुआ है, सिर में तीन टांके आए हैं और कलाई में चोट हैं। घटना के वक्त नॉर्थ डीसीपी मोनिका भारद्वाज से ही वकीलों ने खूब बदसलूकी हुई। घायल पुलिसकर्मी ने रोते हुए कहा कि उसका नौकरी से मन उठ गया है। जिस वक्त वह बेहोश पड़ा था तब भी उसके मुंह पर लातें मारी गई। डीसीपी मैडम को बचाने के चक्कर में वह बुरी तरह से पीटा गया। लेकिन दुख इस बात यह है कि डिपार्टमेंट की ओर से किसी ने उसकी सुध तक नहीं ली। वह जिंदा है या मर गया है किसी को कोई मतलब नहीं।

क्या है मामला
बता दें कि पार्किंग विवाद को लेकर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच खूनी झड़प हुई। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ के साथ आगजनी हुई। मामले की जांच में पुलिस अधिकारियों के हाथ एक वीडियो भी लगी, जिसमें दिख रहा है कि कुछ वकील जबरन कोर्ट के लॉकअप में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीट रहे हैं। इसके अलावा बाकी पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने को इधर-उधर भाग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button