ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

प्रदूषण से धीरे-धीरे उबर रही दिल्ली, आज हवा में हुआ हल्का सुधार…स्कूल खुले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को एयर क्वालिटी में कुछ सुधार हुआ, जिसने लोगों को कुछ राहत दी। अगले कुछ दिनों तक स्थिति और बेहतर होते रहने की संभावना है। हालांकि, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि सीपीसीबी पंजाब में पराली जलाए जाने पर कड़ी नजर रखे हुए है। सीपीसीबी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 के पार नहीं गया। सोनिया विहार में (314), लोधी रोड में 279 के बीच एक्यूआई रहा।

खुले स्कूल
काफी दिनों बाद आज दिल्ली के स्कूल भी खुले। दरअसल पिछले दिनों हवा ज्यादा प्रदूषित होने के कारण दिल्ली सरकार ने स्कूल 5 नवंबर तक के लिए बंद कर दिए थे जो एक फिर खुले।

हवा में होगा और सुधार
मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं ने प्रदूषकों को तेजी से छितरा दिया है। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात और गुरुवार को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। वायु प्रदूषण पर निगरानी से जुड़ी पर्यावरण मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ के अनुसार सोमवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4962 घटनायें दर्ज की गईं। इस बीच पंजाब में मंगलवार को इस सीजन में पराली जलाए जाने की सबसे अधिक 6,668 घटनायें सामने आने की खबर है।

दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। वायु प्रदूषण पर निगरानी से जुड़ी पर्यावरण मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ के अनुसार सोमवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4962 घटनायें दर्ज की गईं। इस बीच पंजाब में मंगलवार को इस सीजन में पराली जलाए जाने की सबसे अधिक 6,668 घटनायें सामने आने की खबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button