ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

पीएम मोदी के बयान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ औरंगजेब

वीर बाल दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पहले ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में बोलते हुए मुगल शासक औरंगजेब पर जोरदार हमला बोला था। पीएम मोदी ने औरंगजेब की क्रूरता की चर्चा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि मुगल बादशाह और उनके लोग तलवार के बल पर गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों का धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। लेकिन जब यह संभव नहीं हुआ तो उसने  गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों को मार डाला। वहीं पीएम मोदी के इस आक्रामक भाषण के कुछ देर बाद ही ट्विटर पर ‘औरंगजेब’ ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर कई यूजर आपस में भिड़ते दिखे। कइयों ने इतिहास को लेकर चर्चा करने लगे।  कुछ यूजर्स ने कहा कि पीएम ने “मध्ययुगीन काल” के बारे में क्यों बात की और इस मुद्दे पर बोलना कितना प्रासंगिक था। जबकि कई अन्य लोगों का मानना था कि औरंगजब का उनका उल्लेख प्रासंगिक था क्योंकि उसने गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों को मार डाला।

जानें औरंगजेब पर पीएम मोदी ने क्या कहा था?

पीएम मोदी ने कहा कि साहिबजादों ने इतना बड़ा बलिदान और त्याग किया, अपना जीवन न्यौछावर कर दिया, लेकिन इतनी बड़ी ‘शौर्यगाथा’ को भुला दिया गया। लेकिन अब ‘नया भारत’ दशकों पहले हुई एक पुरानी भूल को सुधार रहा है। औरंगजेब और उसके लोग तलवार के दम पर गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों का धर्म परिवर्तन करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने दो मासूम बच्चों को मारने का फैसला किया। उस युग की कल्पना कीजिए जब औरंगजेब के आतंक के खिलाफ, भारत को बदलने की उनकी योजनाओं के खिलाफ, गुरु गोबिंद सिंह जी पहाड़ की तरह खड़े थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ धार्मिक कट्टरता से अंधी शक्तिशाली मुगल सल्तनत थी और दूसरी तरफ भारत के प्राचीन सिद्धांतों के अनुसार ज्ञान और जीवन जीने वाले हमारे गुरु थे। कुछ उपयोगकर्ताओं का विचार है कि पीएम ने मध्ययुगीन काल के बारे में क्यों बात की और इस मुद्दे पर बोलना कितना प्रासंगिक था। जबकि कई अन्य लोगों का मानना था कि औरंगजेब का उनका उल्लेख प्रासंगिक था क्योंकि उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों को मार डाला।

Related Articles

Back to top button