ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

संघ प्रमुख मोहन भागवत महाकाल मंदिर में करेंगे जल स्तंभ का अनावरण

उज्जैन ।    सुजलाम जल महोत्सव के अंतर्गत देश के पहले जल स्तंभ का लोकार्पण शंख व झांझ डमरू की मंगल ध्वनि के साथ होगा। सर संघचालक साधु संतों की मौजूदगी में जल स्तंभ का अनावरण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डा.मोहन भागवत सुबह महाकाल मंदिर पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के बाद वे परिसर स्थित मार्बल चबूतरे पर चतुर्वेद पारायण स्थल पहुंचेंगे तथा श्री वेद नारायण भगवान की पूजा करेंगे। इसके बाद मंदिर के शहनाई गेट के समीप मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां भस्म रमैया भक्त मंडल के सदस्य झांझ व डमरू तथा बंगाली समाज की महिलाएं शंख की मंगल ध्वनि से संघ प्रमुख का स्वागत करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर चार मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर संघ प्रमुख बैठेंगे। दूसरे मंच पर शहर के प्रमुख साधु, संत व मंडलेश्वर विराजित होंगे। तीसरे मंच से बेदपाठी बटुक स्वस्तिवाचन व मंगलाचरण करेंगे। चौथे मंच से कार्यक्रम का संचालन होगा। कार्यक्रम में करीब 350 आमंत्रित अतिथियों को प्रवेश दिया जाएगा।

60 किलो चांदी से किया जल स्तंभ का निर्माण

महाकाल के आंगन में जल स्तंभ का निर्माण 60 किलो चांदी से किया गया है। इस पर चार वेद में जल तत्व का महत्व बताती चार ऋचाओं का अंकन है। प्रत्येक ऋचा के साथ हिन्दी में उसका अनुवाद भी उत्कीर्ण किया गया है। जल कुंड के मध्य में जल स्तंभ प्रतिष्ठित हैं। इसके चारों ओर रंगबिरंगी लाइटिंग भी लगाई गई है। देश व दुनिया को जल का महत्व बताने के लिए जल स्तंभ स्थापित किया गया है।

Related Articles

Back to top button