ब्रेकिंग
Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन... Punjab Crime & ED Action: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: GMADA ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त, मंत्री के ... Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ...
मध्यप्रदेश

भोपाल से रीवा व दतिया का जुड़ेगा हवाई कनेक्‍शन, छोटा विमान चलाने की तैयारी

भोपाल।  वर्ष 2023 में भोपाल से रीवा एवं दतिया तक सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। भारत सरकार ने हाल ही में रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना शुरू की है। इसी के तहत दोनों शहरों को भोपाल से जोड़ने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट अथारिटी ने इन उड़ानों के संचालन के लिए फ्लायबिग को अधिकृत किया है। कंपनी अगले छह माह के अंदर उड़ानें शुरू करेगी। इसके लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी स्वीकृति दे दी है। रीवा में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। माना जा रहा है कि अगले छह माह में यहां रन-वे विस्तार हो जाएगा। इसके बाद विमानों की आवाजाही हो सकेगी। इसी उद्देश्य से एयरपोर्ट अथारिटी के मुख्यालय ने कंपनी को उड़ानें प्रारंभ करने के लिए 180 दिन का समय दिया है। इस रूट पर 19 सीटों वाला विमान चलाया जाएगा।

पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा

भोपाल से छोटे शहरों तक उड़ानें लंबे समय तक कभी नहीं चल पाईं। पांच साल पहले वेंचुरा एयर टैक्सी ने भोपाल को रीवा, सतना से जोड़ा था लेकिन कंपनी को उम्मीद के अनुरूप यात्री नहीं मिले। हाल ही में रीजनल कनेक्टिविटी अभियान के तहत एलायंस एयर ने जबलपुर, ग्वालियर एवं बिलासपुर की उड़ान शुरू की, लेकिन तीन माह बाद ही बंद हो गई। फ्लायबिग की अहमदाबाद एवं हैदराबाद उड़ान भी बंद हो चुकी है।

इन्होने कहा 

भोपाल से रीवा एवं दतिया के लिए उड़ान 4.2 योजना के तहत छोटा एयरक्राफ्ट चलाया जाएगा। कंपनी से अनुबंध हो गया है। इस योजना के तहत किराया ढाई से साढ़े तीन हजार होता है, इसलिए उड़ानों को अपेक्षित यात्री मिलने की संभावना है।

– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Related Articles

Back to top button