ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे को लेकर राजेश खन्ना ने की थी भविष्यवाणी, क्या हो पाएगी पूरी?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना को इंडियन सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है. आज 29 दिसंबर 2024 को राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी है. इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास यादों पर चर्चा करते हैं. दिग्गज एक्टर ने अपनी नाती यानी ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बेटे आराव को लेकर एक भविष्यावाणी की थी. उनका कहना था कि आरव अगला सुपरस्टार बनेगा. लेकिन सवाल ये है कि क्या ऐसा हो पाएगा. क्योंकि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने दोनों बच्चों को लाइमलाइट और बॉलीवुड से काफी दूर रखना पसंद करते हैं.

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक एक पुराने इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना ने अपनी फैमली ट्री पर काफी गर्व जताया था. उन्होंने अपने फैमली ट्री में अपनी दोनों बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना, पत्नी डिंपल कपाड़िया, दमाद अक्षय कुमार और नाती आरव का नाम शामिल किया था. उस दौरान एक्टर ने कहा था कि उनके नाती फिल्म इंडस्ट्री के अगले सुपरस्टार बनेंगे.

राजेश खन्ना की भविष्यवाणी

राजेश खन्ना ने कहा था कि वह ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कह रहे हैं क्योंकि आरव अक्षय के बेटे हैं. अपनी बात को साफ-साफ कहते हुए उन्होंने कहा, “आरव उस टैलेंट, डेडिकेशन और उस बलिदान को आगे लेकर जाएंगे, जो हम सब भी लेकर आए हैं. आरव इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के अगले सुपरस्टार होंगे.” हालांकि ट्विंकल अपने दोनों बच्चों को बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रखती हैं. वहीं उनके बेटे को देखकर भी यही लगता है कि उनका फिल्मों में आने का अभी तक तो कोई इरादा नहीं बना है.

दिग्गज एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहे. उनके आज भी लाखों चाहनेवाले हैं. सुपरस्टार की फिल्में आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. राजेश खन्न ने अमर प्रेम, आनंद, दो रास्ते और इत्तेफाक जैसी शानदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की हैं. अपने बेहतरीन काम के लिए उन्हें बड़े-बड़े पुरस्कारों से नवाजा भी गया है. अपने काम के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी होती रही है. कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि राजेश खन्ना का जन्मदिन और उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है. साल 2012 में राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Related Articles

Back to top button