ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
व्यापार

तीन महीने में कितना महंगा या सस्ता हुआ किचन का सामान, देखें पूरी लिस्ट

साल खत्म होने को है. देश में महंगाई असर अभी भी लोगों को महसूस हो रही है. खासकर किचन के सामन के दाम बढ़े हुए हैं. बीते 3 महीनों की बात करें तो आटा, दाल और चावल औसत कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. वहीं खाने के तेल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर आलू प्याज टमाटर की कीमत में बड़ी गिरावट है. मिनिस्टी ऑफ कंज्यूमर अफेयर की वेबसाइट के अनुसार दालों की औसत कीमतों में 7 रुपए से लेकर 25 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है.

जबकि खाने के तेल की औसत कीमत में 14 रुपए से लेकर 23 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है. जबकि बीते 3 महीनों में आलू, प्याज, टमाटर की औसत कीमत में 2 रुपए से लेकर 12 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किचन के सामान से जुड़े हुए सामन किमतों में कितना इजाफा और कितनी गिरावट देखने को मिली है?

आटा दाल और चावल के दाम

बीते तीन महीनों में आटा और दाल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. पहले बात गेहूं की की करें तो तीन महीने में 1.28 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि गेहूं के आटे की कीमत में 1.57 रुपए की तेजी देखी गई है. वहीं चावल की कीमतें फ्लैट ही देखने को मिली है. तीन महीनों में 0.36 फीसदी की बेहद मामूली गिरावट देखी गई है.

अगर बात दालों की करें तो अच्छा इजाफा देखने को मिला है. बीते 3 महीनों में तुअर की दाल में 7 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं उड़द दाल की कीमत में 8.48 रुपए रुपए की तेजी आई है. मूंग दाल के दाम सबसे ज्यादा 24.62 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़े हैं. चने की दाल और मूसर की दाल फ्लैट ही रहें हैं. दोनों की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है.

सामान 30 सितंबर को दाम (रुपए प्रति किलोग्राम) 28 दिसंबर को दाम (रुपए प्रति किलोग्राम) महंगा (रुपए प्रति किलोग्राम)
गेहूं 31.11 32.39 1.28
आटा (गेहूं) 36.01 37.58 1.57
चना दाल 93.62 93.63 फ़्लैट
तुअर/अरहर दाल 163.64 156.64 7
उड़द दाल 115.83 124.31 8.48
मूंग दाल 89.62 114.24 24.62
मसूर दाल 89.62 89.33 0.29 (सस्ता हुआ)
चावल 43.42 43.06 0.36 (सस्ता हुआ)
Source : Department of Consumer Affairs ( Price Monitoring Division)

तेल कितना हुआ महंगा

खाने के तेल की बात करें तो सभी तरह के तेल में इजाफा देखा गया है. कंज्यूमर मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार देश में सरसों के तेल की कीमत में बीते 3 महीनों में 15.29 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. जबकि वनस्पति के पैकेट में 17.31 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोया ऑयल के पैकेट में 14.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. सबसे ज्यादा इजाफा सूरजमुखी के तेल में देखने को मिला है. कैलेंडर वर्ष की आखिरी तिमाही में इस तेल की कीमत में 23.07 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. पाम ऑयल के दाम में 3 महीने में 20.57 रुपए का इजाफा देखने को मिला है.

तेल 30 सितंबर को दाम (रुपए प्रति किलोग्राम) 28 दिसंबर को दाम (रुपए प्रति किलोग्राम) महंगा (रुपए प्रति किलोग्राम)
सरसों का तेल (पैक) 154 169.29 15.29
वनस्पति (पैक्ड) 130.06 147.37 17.31
सोया तेल (पैक्ड) 129.33 143.83 14.5
सूरजमुखी तेल (पैक) 132.11 155.18 23.07
पाम ऑयल (पैक्ड) 114.85 135.42 20.57
Source : Department of Consumer Affairs ( Price Monitoring Division)

सस्ता हुआ आलू-प्याज-टमाटर

वहीं सबसे बड़ी राहत आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों में देखने को मिली है. कंज्यूमर मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार देश में आलू की औसत कीमत में 2.21 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है. वहीं प्याज की औसत कीमत में 9.7 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है. जो तीन महीनों में बड़ी गिरावट मानी जा सकती है. सबसे बड़ी राहत टमाटर की कीमतों में देखने को मिली है. देश में टमाटर की औसत कीमतों में 12.05 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

सामान 30 सितंबर को दाम (रुपए प्रति किलोग्राम) 28 दिसंबर को दाम (रुपए प्रति किलोग्राम) सस्ता (रुपए प्रति किलोग्राम)
आलू 36.61 34.4 2.21
प्याज 53.82 44.12 9.7
टमाटर 52.98 40.93 12.05
Source : Department of Consumer Affairs ( Price Monitoring Division)

Related Articles

Back to top button