ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

भुइयांडीह में आधी रात गैंगवार, गैंगस्टर अखिलेश सिंह के छह गुर्गे घायल

जमशेदपुर।  Jamshedpur Crime जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह का इलाका देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोली चलने की घटना में गैंगस्‍टर अखिलेश सिंह के गुर्गे कन्‍हैया सिंह सहित छह लोग घायल हो गए।

लॉकडाउन और एसएसपी के तबादले के बाद शुरू हुआ गैंगवार

लॉकडाउन के बीच एसएसपी अनूप बिरथरे के तबादले के बाद एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। बुधवार रात 11 बजे अपराधियों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयाडीह पटेलनगर डीएवी स्कूल रोड पर  ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गे कन्हैया सिंह, अंशु चौहान, विक्रम, राजकुमार, सोमनाथ सिंह और सचिन घायल हो गए। सभी को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना अपराधिक गुटों के आपसी वर्चस्व और गैंगवार का नतीजा है।

कभी अखिलेश सिंह के करीबी रहे सुधीर दुबे गिरोह की संलिप्तता 

घटना के पीछे कभी अखिलेश सिंह के करीबी रहे सुधीर दुबे गिरोह की संलिप्तता सामने आ रही है। गोली मारने वालों में सुधीर, सूरज, राजीव राम, राजा और कल्लू राय का नाम सामने आ रहा है। कल्लू राय नीतिबाग कॉलोनी मेें किराये पर रहता है।  कन्हैया सिंह बागबेड़ा प्रधान टोला का निवासी है। अंशु चौहान उसका भतीजा है। सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी ली।

दुमका जेल में बंद है अखिलेश सिंह

गौरतलब हैं कि अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है। उसकी हत्या के लिए उसके ही गुर्गे रहे सुधीर दुबे ने नागालैंड से अत्याधुनिक हथियार की खरीदी है। ऐसी जानकारी जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने परसुडीह थाना की पुलिस को पूछताछ में रिमांड के दौरान जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया। परिणाम सामने है।

Related Articles

Back to top button