ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
देश

शर्मनाक: बाइक पर लादकर घर ले गया अपने भाई का शव, गिड़गिड़ाते परिजनों को अस्‍पताल प्रबंधन ने नहीं दिया शव वाहन

चतरा। कैंची की धार तेज करने के क्रम में जख्मी युवक की उपचार के दौरान बुधवार को सिमरिया रेफरल अस्पताल में मौत हो गई। शव को ले जाने के लिए परिजनों ने शव वाहन की मांग की। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया। परिणामस्वरूप परिजनों ने शव को बाइक से घर ले गए। मामला टंडवा प्रखंड के तेसर चप्पा गांव का है। गांव निवासी सुखदेव मिस्री का 25 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार मंगलवार की शाम कैंची में धार चढाने के दौरान ग्रेंडर टूटने से बुरी तरह घायल हो गया था।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल गणेश को परिजन उपचार के सिमरिया स्थित रेफरल अस्पताल लेकर आए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव ले जाने के लिए परिजनों ने शव वाहन की मांग की। चिकित्सक द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। लाॅकडाउन के कारण कोई निजी वाहन नहीं मिलने से परिजन शव को बाइक से अपने पैतृक गांव ले गए। मृतक के भाई शंकर मिस्री ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण घर पर ही भाई ग्रेंडर से कैंची में धार चढा रहा था।

इस दौरान ग्रेंडर का पत्थर टूट कर गला को काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पडोसियों की मदद से रेफरल अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। वृद्ध माता और शव को ले जाने के लिए परिजनों ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से काफी मिन्नतें की। परंतु किसी ने वाहन उपलब्ध नहीं कराया। दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भूसण राणा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अस्पताल में दो एंबुलेंस उपलब्ध हैं। मामले की जांच की जाए की और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button