ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
लाइफ स्टाइल

आप भी खाते हैं ब्राउन राइस, तो एक बार जरूर जान लें इसके नुकसान

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे खाना पसंद न हो।भारत एक ऐसा देश है,जहां विभिन्न प्रकार का खानपान प्रचलित है।खाने के शौकीन लोगों के पास यहां खाने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं।लोग अपनी पसंद के मुताबिक तरह-तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं।लेकिन बीते कुछ समय से लोग अपनी सेहत को लेकर भी काफी फिक्रमंद हो चुके हैं।ऐसे में ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए हेल्दी फूड्स की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं।चावल यूं तो कई लोगों को पसंद होता है,लेकिन इससे सेहत को होने वाले नुकसानों की वजह से लोग अब ब्राउन राइस का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं सेहतमंद रहने के लिए आप जिस ब्राउन राइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह भी आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है।

पचने में मुश्किल ब्राउन राइस

ब्राउस राइज खाने से अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, ब्राउन राइस आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता है, जिसके वजह से पेट संबंधी समस्या जैसे कॉन्स्टिपेशन आदि हो सकता है। अगर आप पाचन संबंधी किसी भी समस्या से शिकार हैं, तो बेहतर होगा कि आप ब्राउन राइस का सेवन न करें।

ब्राउन राइस में होता है फाइटिक एसिड

ब्राउन राइस में फाइटिक एसिड भारी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है। दरअसल, फाइटिक एसिड आसानी से शरीर में मिनरल्स को एब्जॉर्ब नहीं होने देता। ऐसे में इसकी वजह से शरीर में आयरन,जिंक,मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को एब्जॉर्ब होने में दिक्कत होती है।

फोलिक एसिड की होती है कमी

सफेद चावल में मौजूद फोलेट या फोलिक एसिड शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन ब्राउन राइस में फोलिक एसिड की काफी कमी होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को जरूरी फोलिक एसिड नहीं मिल पाता। गर्भवती महिलाओं के लिए फोलेट काफी जरूरी होता है, इसलिए ऐसी महिलाएं ब्राउन राइस का सेवन न करें तो बेहतर होगा।

सिर दर्द की हो सकती है समस्या

अधिक मात्रा में ब्राउन राइस का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से उल्टी और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ब्राउन राइस की वजह सोरायसिस और अन्य स्किन प्रॉबल्म्स भी हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button