ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय कुमार ने महिलाओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन पर आने वाला एक ऐसा कार्यक्रम है, जहां पहुंचकर लोग अपने सपने पूरे करते हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन अक्सर कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते हुए, मस्ती करते हुए और अपने जीवन के अनुभव साझा करते नजर आते हैं। कौन बनेगा करोड़पति में कई बार बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए आते हैं। केबीसी के आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार नजर आएंगे। वह प्रतियोगियों को ऐसी तकनीक सिखाएंगे, जो पूरी जिंदगी उनके काम आएगी।

दरअसल, केबीसी के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अक्षय कुमार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखाते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में केबीसी का प्रोमो वीडियो साझा किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार से कहते हैं कि क्या आप यहां कोई ऐसी तकनीक दिखा सकते हैं, जिससे यहां जितनी भी महिलाएं बैठी हैं और जितने भी दर्शक देख रहे हैं, वे समझ सकें कि आप क्या सिखाते हैं?

बिग बी के अनुरोध करने के बाद अक्षय कुमार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में खास जानकारी देते हैं। अक्षय कुमार कहते हैं कि यह आपको मजाक लगेगा, लेकिन चिल्लाना सबसे बेहतर सेल्फ डिफेंस होता है। अभिनेता एक महिला के साथ सेल्फ डिफेंस की तकनीक भी समझाते हैं। दर्शकों को दिखाने के लिए जैसे ही अक्षय कुमार एक महिला की ओर बढ़ते हैं तो वह जोर से चिल्लाने लगती हैं और आगे की तरफ भाग जाती है। इसके बाद अक्षय कुमार ने सभी महिलाओं को सेल्फ डिफेंस करते समय इस तरीके को अपनाने की सलाह दी।

इसके बाद अक्षय कुमार दूसरा तरीका बताते हैं। वह कहते हैं कि अगर आप देर रात में कहीं जा रही हैं और रास्ता सुनसान है तो आपको ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। आपको यह ध्यान देना है कि आप जहां चल रही हैं, वहां कहां दरवाजा है, कहां खिड़की है और कहां ईंट पड़ी है। आपको अपने आसपास की हर चीज पर नजर रखनी चाहिए।

इन दिनों अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। अभिनेता की फिल्म पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु की कमाई काफी कम रही। बॉक्स ऑफिस पर इनका कलेक्शन उनकी बाकी फिल्मों के मुकाबले बेहद कम रहा। फिल्म सेल्फी में अक्षय जल्द नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी दूसरी फिल्म गोरखा भी कतार में है।

Related Articles

Back to top button