ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
उत्तरप्रदेश

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने किया ठंड में अलाव जलवाने, कम्बल वितरण की मांग

– रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने उठाई कम्बल वितरण की मांग

एमएनटी न्यूज़ बस्ती से जिला ब्यूरो चीफ़ सुशील शर्मा की रिपोर्ट

बस्ती। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जनपद में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुये मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कराने और जरूरतमंद लोगों में शिविर लगाकर कम्बल वितरण कराये जाने का आग्रह किया है। डीएम को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा कि प्रति वर्ष ठंड के दौरान अलाव जलवाने की व्यवस्था के साथ ही जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरण कराया जाता था किन्तु इस वर्ष न तो प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था हुई न ही तहसील, ब्लाक स्तर पर कम्बल का वितरण ही कराया जा रहा है। इससे राहगीरों और नागरिकों को काफी कठिनाईयोें का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने अति शीघ्र ठंड को देखते हुये चिन्हित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने और शिविर लगाकर कम्बल वितरण कराये जाने का आग्रह किया है। यह जानकारी पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था एवं गरीबों के बीच कंबल चादर वितरण करने की मांग की है। उन्होंने लगातार जारी कड़ाके की ठंड और कनकनी से जन जीवन अस्त व्यस्त रहन बताते हुए कहा है कि क्षेत्र में जानमाल की क्षति का सिलसिला जारी है। उन्होंने अविलंब पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। जिससे कि जान-माल की क्षति को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button