ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

कमलनाथ पर जमकर बरसे सिंधिया, बोले- मैंने प्रदेशहित के लिए कांग्रेस सरकार गिराई…दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

इंदौर: इंदौर जिले के सांवेर में 50 बेड के अत्याधुनिक हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आक्रामक अंदाज दिखाई दिया। उन्होने कहा कि 2003 के बाद एमपी के विकास की तस्वीर बदली, शिवराज सरकार ने एमपी में सड़कों का जाल बिछाया। उन्होने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि मैं जिन्हें तजुर्बे वाला सीएम कहता था उनके राज में एमपी के क्या हाल थे, यह किसी से छुपा नहीं।

वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ पर  कहा कि उन्हें कोविड की चिंता नहीं की। उन्हें आइफा की चिंता थी। वे अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ नजर आ रहे थे। पूर्व सीएम ने अपनी 15 महीनों का सरकार में भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, फिर मैंने कहा अब आर या पार, मुझे मैदान में उतरने को कहा और मैं मैदान में उतर गया। मैं राजमाता का पोता हूं, जिस तरह उन्होंने भ्रष्ट सरकार को गिराकर सबक सिखाया था उसी तरह मैंने भी प्रदेश के हित में फैसला लिया। सिंधिया ने आगे कहा कि 2030 तक भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है। वहां आज एक प्रवासी भारतीय पीएम बने हैं। उन्होने कहा कि सांवेर विधानसभा में जल जीवन मिशन के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ा काम हुआ है।

सांवेर को उन्होंने करीब 50 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी। इसी कड़ी में अब कनाडिया में सिविल अस्पताल में 50 बेड की सुविधाएं जल्द मिलने जा रही हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 23 करोड़ रुपए की लागत से कई काम हुए हैं। सांवेर क्षेत्र में एक भी 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल नहीं था। अब सांवेर, कनाड़िया में 50 बेड की क्षमता का अस्पताल बन गया है। इसी तरह उप स्वास्थ्य केंद्र मांगलिया और गढ़ी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित किया गया है। जल जीवन मिशन में 50 गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button