ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
विदेश

सर्बिया और कोसोवो के बीच जंग की आहट बार्डर में भारी सेना की तैनाती 

मित्रोविका। यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप में एक और युद्ध की आहट सुनाई दे रही है। दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश सर्बिया और कोसोवो के बीच टकराव बढ़ गया है। सर्बिया ने भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती कोसोवो सीमा पर की है। उधर उत्तरी कोसोवो में सर्बिया कम्यूनिटी के लोगों ने मित्रोविका शहर की सड़कों पर अवरोधक लगा दिए हैं।

सर्बिया के रक्षा मंत्री मिलोस वूसेविक ने कहा सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने सर्बियाई सेना को सीमा पर उच्चतम स्तर की लड़ाकू तत्परता यानी सशस्त्र बल के उपयोग के स्तर पर तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने कोसोवो सीमा पर सैनिकों की संख्या 1500 से बढ़ाकर 5000 करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि साल 2008 में कोसोवो सर्बिया से आजाद हुआ है। उसी समय से दोनों देश एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे हैं। कोसोवो का आरोप है कि सर्बिया रूस के इशारे पर काम कर रहा है और उसे अस्थिर कर हड़पने की कोशिश में है।
बात दें कि आजादी के बाद से ही कोसोवो सर्बिया पर रूस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाता रहा है। 25 दिसंबर को दोनों देशों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप हैं। कोसोवो का आरोप है कि फायरिंग सार्बिया की तरफ से हुई जबकि सर्बिया का आरोप है कि कोसोवो में तैनात नाटो के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय सेना की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए और दोनों के बीच जारी गतिरोध अब युद्ध के मुहाने पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button