ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

चीनी सरकार द्वारा बौद्ध धर्म को नुकसान पहुंचाने का षडयंत्र होता रहा 

बोधगया । 14वें दलाईलामा ने तीन दिवसीय उपदेश कार्यक्रम के अंतिम दिन महायान पंथ के तंत्र की देवी 21 ताराओं के स्वरूप और उनके गुणों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। 21 ताराओं के स्वरूप को कालचक्र मैदान पर लगाए गए स्क्रीन पर भी दिखाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आप सभी को श्राद्ध भाव से प्रतिदिन तारा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसका बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। उसके बाद स्वयं दलाईलामा अपने आसन पर साधना में लीन हो गए और उनके लामाओं द्वारा तारा के मंत्र का जाप किया गया।

उन्होंने कहा कि चीनी सरकार द्वारा बौद्ध धर्म को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र होता रहा है। लेकिन खत्म नहीं हो सका। आज भी वहां बौद्ध धर्म के प्रति लोगों की आस्था है। वहां बहुत सारे बुद्ध विहार हैं। मैं चीन कई बार गया हूं। लोगों के मन में बौद्ध धर्म के प्रति आज भी बहुत लगाव है। इस पवित्र भूमि से यह संकल्प लेकर जाएं की इस सभी जीवों के हित के लिए मैं भगवान बुद्ध धम्म और संघ की शरण में जाता हूं। उसके बाद उन्होंने सभी को दीक्षा दी। धर्मगुरु के प्रति लामा और अनुयायियों ने श्रद्धा पूर्वक आभार व्यक्त किया कि आपने हमें इस पवित्र भूमि पर उपदेशीत किया और आपने जो कहा है उसका मैं अनुसरण कर बोधिसत्व व शून्यता का अभ्यास करूंगा। उपदेश समापन सत्र में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button