ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
उत्तरप्रदेश

उरई में घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, तीन की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा अब काल बनने लगा है। उरई तहसील के कदौरा क्षेत्र में घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में खेत से हरी मटर तोड़कर और उसका कांटा करवाकर तीन किसान घर वापस लौट रहे थे। तीनों अपने घर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। तभी इटौरा बबीना मार्ग पर दादूपुर और कुआं खेड़ा के बीच हादसा हो गया। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जब रात 12 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला।

मृतकों में कुआं खेड़ा निवासी भूरे पाल (50) पुत्र राम नारायण, प्रताप सिंह (55) पुत्र स्व. कृपाल सिंह और लोकेंद्र कुशवाहा (26) पुत्र कमलेश मिस्त्री शामिल हैं। वहीं, मनोज कुशवाहा हादसे में घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए किसानों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button