ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
मध्यप्रदेश

31 दिसंबर को पूरी दुनिया जश्न में डूबी थी और दूसरी ओर युवकों ने युवक की कर दी हत्या, घटना cctv में कैद

इंदौर: पूरी दुनिया 2022 को विदा कर रही थी और 2023 के जश्न में डूबी थी। इंदौर की पुलिस सड़कों पर थी और बहुत सख्ती से हुड़दंग करने वालों से निपटने की तैयारी में थी। इसी बीच एक छात्र का गाड़ी टकराने की बात को लेकर छोटा सा विवाद हुआ और विवाद इतना बड़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते 4 से 5 युवकों ने चलती बाइक पर उसका पीछा कर उसे रोका को मारपीट करने लगे और इन सब के बीच चाकू निकाला और दो चाकू के गहरे वार कर दिए जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सारा घटनाक्रम पास में लगे cctv कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र की है। भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक आशीष अपने अन्य दोस्तों के साथ चाय पीने के लिए देर रात गया हुआ था। इसी दौरान वह वहां से निकल रहा था तो कुछ लोगों से उसकी गाड़ी टकरा गई जिसको लेकर दोनों में बातचीत हुई और बातचीत विवाद तक पहुंच गई। इसके बाद बदमाशों ने एकजुट होकर युवक आशीष को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और एक के बाद एक दो चाकू उसके शरीर पर मार दिए जिसके कारण उसे गंभीर चोट आ गई तो उसके साथ मौजूद युवक उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button