ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
मध्यप्रदेश

CM शिवराज सिंह ने साईं बाबा के दर्शन से की नए साल की शुरुआत, प्रदेशवासियों को कहा- Happy New Year

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नए साल 2023 की शुरुआत शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन से की। वे यहां परिवार समेत एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। सीएम शिवराज ने बताया कि मुझे शिर्डी आते हुए कई वर्ष हो गए और यहीं मैं नए साल की कार्य योजना बनाता हूं। शिर्डी से जाते ही अपने सारे मंत्रियों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक करता हूं और वहीं से नए साल के रोडमैप पर हमारा काम प्रारंभ हो जाता है।

शिर्डी बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति व विकास के लिए प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है। जनता के कल्याण के लिए नया संकल्प लेकर मैं शिर्डी से निकलता हूं। अगले सालभर प्रदेश में होने वाले कामों का रोडमैप हमने बनाया है। हम पूरी ऊर्जा व क्षमता से प्रदेश की जनता के साथ अपने मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने है। हमने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाया है। देश को 2026 तक $5 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाना है, इसके लिए मध्यप्रदेश को $550 बिलियन की इकॉनमी बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button