ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

भोपाल से शुरु हो सकती है दुबई के लिए सीधी उड़ान!

भोपाल । राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में इस बार भी दूसरे पायदान तक ही पहुंच पाया है। एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने इस बार प्रयास किया था कि एयरपोर्ट देश में नंबर वन स्थान प्राप्त करे इसके लिए कई सुविधाएं जुटाई गई। जानकारों की राय में टर्मिनल यात्री सुविधा के हिसाब से उपयुक्त बना दिया है लेकिन अभी भी भोपाल की कनेक्टिविटी देश के बाकी शहरों से कमजोर है। इसका खामियाजा कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में उठाना पड़ रहा है। सरकार के विमानन विभाग को कंपनियों से बातचीत कर नई उड़ानों का रास्ता खोलना होगा तभी रैंकिंग में भी सुधार आएगा।

भोपाल में इंटरनेशनल उड़ान की शुरूआत दुबई उड़ान से हो सकती है। अभी तक प्रदेश में केवल इंदौर से ही दुबई की उड़ान संचालित है। इसी उड़ान को सप्ताह में एक या दो दिन भोपाल से चलाया जा सकता है। भोपाल के लोग दुबई जाने के लिए या तो इंदौर से जाते हैं या फिर दिल्ली-मुंबई से।

इंटरनेशनल विंग बनाने के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की अनुमति लेना जरूरी है। ब्यूरो की एक टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर यहां अलग इंटरनेशनल विंग बनाने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। निरीक्षण दल इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट अथारिटी को औपचारिक अनुमति दी जाएगी। राजा भोज एयरपोर्ट का निर्माण सन 2011 में इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप ही किया गया था।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी इसके लिए लाउंज के एक हिस्से में इंटरनेशनल विंग बना रही है। यहां तीन इमिग्रेशन कांउटर खुलेंगे। कस्टम विभाग ग्रीन एवं रेड चैनल बनाएगा इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों व उनके सामानों की जांच की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button