ब्रेकिंग
Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 से पहले ईशान किशन की फिटनेस पर नजरें: ट्रेनिंग सेशन मिस करने से बढ़ी थी च... Android Malware Alert: सावधान! 'मैंटेक्स ओटैक्स' मैलवेयर चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप चैट, सिक्योरिट... Manicure Pedicure Care Tips: मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना काली पड़ ... मुंबई का सबसे बड़ा आकर्षण 'लालबागचा राजा': दर्शन न करने पर घर बैठे मंगाएं ऑनलाइन प्रसाद Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना...
मध्यप्रदेश

स्कूल के छात्रों ने दोस्त को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर माता-पिता पहुंचे थाने

 जबलपुर।  रांझी थाना क्षेत्र के स्कूल के विद्यार्थी एक छात्र को बेरहमी से पीटते दिखे। घटना चार-छह दिन पुरानी बताई जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता अपने बेटे को लेकर रांझी थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी वीडियो और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर बच्चे का पिता मामला दर्ज करवाने आए थे। बताया जाता है कि स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर नाराज हुए और साथी पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। उसे कई विद्यार्थी मिलकर पीट रहे थे। बताया जा रहा है, कई आरोपित विद्यार्थी पीड़ित के साथ ही पढ़ाई करते हैं। घटना के बाद छात्र काफी देर तक रोता रहा और उसको आंतरिक चोटें लगी हैं। पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button