ब्रेकिंग
IIM Ranchi News: 'मेकर्स ऑफ मॉडर्न इंडिया' व्याख्यान में पहुंचे अनिल शास्त्री, छात्रों को दिया लाल ब... Deoghar News: त्योहारों पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ देवघर में महाअभियान, कई दुकानों में मिले घातक र... Jharkhand Protest: रिम्स और सदर अस्पताल में चिकित्सकों का महाजुटान, स्वास्थ्य सुरक्षा और डीएसीपी लाग... AI and Future of Work: अंतर-संसदीय संघ के 153वें सत्र में बोलीं सांसद लता वानखेड़े, 'एआई के उपयोग मे... MP Politics: हाईकोर्ट के फैसले के बाद गरमाई सियासत, समाजवादी पार्टी ने की प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण... शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ...
देश

कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन पांच से छ घंटे लेट 

नई दिल्ली  कोहरे के कारण मंगलवार को दिल्ली आने वाली एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इनदिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे से लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक लेट चल रही हैं। इन ट्रेनों में हैदराबाद मुंबई बिहार उत्तरप्रदेश चेन्नई विशाखापट्टनम से दिल्ली आने वाले यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे के अनुसार मुज्जफरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अयोध्या केंट-दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल मालदा टाउन -फरक्का एक्सप्रेस पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं।

कोहरे के कारण मंगलवार को अयोध्या से पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 14205 दिल्ली एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं लखनऊ से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेन नंबर 12429 नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। मालदा टाउन से पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 13483 फरक्का एक्सप्रेस भी छह घंटे लेट चल रही है।
साथ ही बरौनी से नई दिल्ली आने वाली नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से चल रही है। मुंबई से नई दिल्ली आने वाली अमृतसर एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। यह ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से चल रही है।

अयोध्या से पुरानी दिल्ली आने वाली दिल्ली एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा बिहार के राजगीर से नई दिल्ली आने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से चल रही है। प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है। लखनऊ से दिल्ली आने वाली ट्रेन नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से चल रही है। मुजफ्फरपुर से दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है।

Related Articles

Back to top button