ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार….15 हजार का एसपी ने रखा था ईनाम, चार महीने से पहचान बदलकर छिप रहा था

शाहजहांपुर में पिछले चार माह से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर क्षेत्र में ही रह रहा था। एसपी एस आनन्द ने आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र गांव सुभानपुर के रहने वाले मुरारीलाल पर एक गांव की रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था। आरोपी के खिलाफ चार महीने पहले दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन चार महीने से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई थी। जबकि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर रह रहा था। एसपी एस आनन्द ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पेट्रोल पंप के पास से हुई गिरफ्तारी

उसके बाद से आरोपी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए। बीती रात बंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौराहे के पास से एक पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी एस आनन्द ने बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 हजार के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार माह से आरोपी फरार था। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button