ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

सिंघु बार्डर मर्डर केस: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से मिलेगा लखबीर सिंह का परिवार, न्याय की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा की सीमा सिंघु (Singhu Border) पर बर्बरता का शिकार हुए अनुसूचित जाति के युवक लखबीर सिंह (Lakhbir Singh) का परिवार आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes) और इसके अध्यक्ष विजय सांपला से मुलाकात करेगा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति गठबंधन लखबीर सिंह के परिवार को नई दिल्ली स्थित एनसीएससी के कर्यालय लेकर आएगा।

एनएससीए के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ करेंगे। उनके साथ लखबीर सिंहकी पत्नी और बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी होंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे निहंगों के समूह ने इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। निहंगों के समूह का दावा था कि लखबीर ने सिखों की पवित्र किताब की बेअदबी करने की कोशिश की थी

इससे पहले लखबीर की हत्या के मामले में करीब 15 दलित संगठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच होने और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की थी। उधर, हरियाणा के सोनीपत जिले की एक अदालत ने हत्या में गिरफ्तार चार निहंगों की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया है। पुलिस ने सरबजीत सिंह, नारायण सिंह, गोविंदप्रीत सिंह और भगवंत सिंह को अदालत में पेश किया था

Related Articles

Back to top button