ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
उत्तरप्रदेश

वायरल बॉय अभिनव अरोड़ा के घरवाले पहुंचे मथुरा कोर्ट, क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा को हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्टेज पर फटकार लगा दी थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अभिनव और उनके परिजन को खूब ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है. इस बीच, अभिनव अरोड़ा के घरवाले आज मथुरा कोर्ट पहुंचे और 7 यूट्यबरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की.

इस मामले में अभिनव अरोड़ा ने कहा कि 19 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई भी एक्शन नहीं लिया. इसलिए कोर्ट की शरण पहुंचा हूं. मेरा एक वीडियो जिसमें रामभद्राचार्य महाराज जी भी हैं, वायरल हो रहा है. लेकिन इस वीडियो के जरिए कुछ यूट्यूबर मेरी भक्ति पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं. जब बात मेरी भक्ति की आ गई है तो मैं कोर्ट की शरण में पहुंचा हूं.

अभिनव के वकील आजाद ने बताया कि बच्चे की माता की ओर से एक प्रार्थना पत्र मथुरा न्यायालय में दाखिल किया गया है, जिसमें 7 यूट्यूबरों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है. जब पुलिस द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिया गया तो उसके बाद अभिनव और उनका परिवार परेशान होकर मथुरा कोर्ट की सड़क पहुंचा है. आज सुनवाई के बाद कोर्ट ने 6 नवंबर की अगली सुनवाई की तारीख लगाई है. साथ ही मथुरा पुलिस से अब तक इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है.

अभिनव के पिता ने लगाए आरोप

अभिनव के घरवालों के मुताबिक, उन्हें और उनके बेटे को बदनाम किया जा रहा है. उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. पूरी साजिश के तहत सोशल मीडिया पर एजेंडा चलाया जा रहा है. बेटे की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो एक कार्यक्रम का है. वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य अभिनव को डांट लगाते हुए दिखते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव स्टेज पर खड़े हैं और ताली बजाकर झूम रहे हैं. इसी बीच, रामभद्राचार्य कहते हैं कि इन्हें नीचे उतारिए, मेरी मर्यादा है.

‘बच्चे के छवि को खराब किया जा रहा’

अभिनव अरोड़ा के वकील की मानें तो जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके बारे में एक बार जांच करनी चाहिए थी. अभिनव के खिलाफ जो यूट्यूबर वीडियो बना रहे हैं, उनको चाहिए था कि अभिनव का पक्ष जान लें. एकतरफा एजेंडा फैलाया जा रहा है, जोकि बच्चे के छवि को खराब कर रहा है. बच्चा अभी पढ़ाई कर रहा है. उनके पिता का नाम तरुण अरोड़ा है. परिवार मथुरा के कृष्णा नगर में रहता है.

Related Articles

Back to top button