ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

खीर भवानी मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, पंडित समुदाय से जाना हाल

श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य कश्मीर के जिला गांदरबल के तुलमुल्ला इलाके में स्थित खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह ने दौरे के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से कश्मीरी पंडितों के प्रसिद्ध मंदिर खीर भवानी पहुंच गृहमंत्री अमित शाह ने मां महारज्ञा देवी के दर्शन किए और कश्मीर में शांति बहाली, आपसी सौहार्द कायम रहने की प्रार्थना की। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य अधिकारी भी थे।

जम्मू और कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह श्रीनगर पहुंचते ही सबसे पहले शहीद सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज के घर गए जबकि उसके बाद जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर हवाई अड्डे पर शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन किया और युवा क्लब को भी संबोधित किया। दूसरे दिन यानी रविवार को वह जम्मू पहुंचे और यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी पंडित प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की।

गृहमंत्री अमित शाह के गांदरबल पहुंचने से पहले ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। गृह मंत्री हेलीकॉप्टर में गांदरबल में एक स्थान पर उतरे और फिर वहां से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंदिर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी दूरी गाड़ी में तय की। आपको जानकारी हो कि माता खीर भवानी मंदिर कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए सबसे पवित्र पूजा स्थल है। 1990 के दशक की शुरुआत में घाटी से उनके पलायन के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों से विस्थापित कश्मीरी पंडित हर साल खीर भवानी मेले केे दौरान मां महारज्ञा देवी के दर्शनों के लिए तुल्लामुल्ला पहुंचते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आज वह कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसमें हंदवाड़ा में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज भी शामिल है, जिसका उनके द्वारा ई-उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पूर्व वह आज सुबह तुलमुल्ला इलाके में स्थित खीर भवानी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना केे बाद पंडित समुदाय के लोगों व आसपास रहने वाले बहुसंख्यक समुदाय के लोगों से बातचीत भी की और वहां के हालात के बारे में जानकारी ली वहीं अपने बीच गृहमंत्री को देख स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button