ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
मध्यप्रदेश

पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघ और लकड़बग्घा का शिकार

पन्ना ।    पन्ना टाइगर रिजर्व में मंगलवार को बाघ और एक लकड़बग्घा की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मौत 1 दिन पूर्व करंट की चपेट में आने से हुई है जिसकी जानकारी आज विभाग को मिलने से आला अधिकारी सहित वन अमला मौके पर पहुंचा और घटना की जांच में जुट गया है। मालूम हो कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते माह एक बाघ की फंदे में लटकने से मौत का मामला अभी लोग भूले ही नहीं थे कि यह दूसरी घटना सामने आ गई है। इसके बाद अब पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया है। घटना पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ रेंज अंतर्गत बसुधा बीट के कक्ष क्रमांक 521 की बताई जा रही है। बाघ की उम्र लगभग 2 वर्ष बताई गई है। बताया गया है कि जंगल में शिकारियों के द्वारा सुअर या अन्य जानवरों के शिकार के लिए विद्युत तार बिछाया गया था। जिसकी चपेट में बाघ और हायना के आने से दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही फील्ड डारेक्टर बृजेन्द्र झा एवं वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और बाघ एवं हायना के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार किया गया। करंट फैलाने वाले शिकारियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्कॉयड टीम बुलाकर जांच की जा रही है।

कहीं गर्त की ओर अग्रसर तो नहीं हो रहा पीटीआर

एक के बाद एक बाघ की मौत कहीं इस बात की ओर इशारा तो नहीं कर रही हैं कि कहीं पन्ना टाइगर रिजर्व पूर्व की भांति गर्त की ओर तो नहीं जा रहा है। मालूम हो कि वर्ष 2009 में पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ विहीन घोषित कर दिया गया था। कारण यही था कि एक के बाद एक बाघों के शिकार हो रहे थे। वर्तमान समय में 80 से अधिक बाघों वाले इस टाइगर रिजर्व में कहीं अंतरराष्ट्रीय शिकारियों की नजर तो नहीं पड़ गई। कहीं ना कहीं पन्ना टाइगर रिजर्व में शिकारी सक्रिय हुए हैं तभी इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं ऐसा माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button