ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
उत्तरप्रदेश

इस्लामिक स्टेट के लिए दहशतगर्दों की भर्ती कर रहा था श्रीनगर का अबु उस्मान, गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत घोषित किया आतंकी

केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजे) के भर्ती प्रमुख एजाज अहमद अहंगर उर्फ अबू उस्मान (Abu Usman) को यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित (Terrorist Declared) किया है।

एजाज अहमद अहंगर के अल-कायदा और अन्य वैश्विक आतंकी समूहों से निकट संबंध हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि सरकार ने यूएपीए अधिनियम 1967 की धारा 35 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए एजाज अहमद अहंगर उर्फ अबू उस्मान अल-कश्मीरी को आतंकी घोषित किया है।

मंत्रालय ने बताया कि एजाज अहमद अहंगर का जन्म 1974 में नवाकदल, श्रीनगर में हुआ और वर्तमान में अफगानिस्तान में रह रहा है। अधिसूचना के अनुसार, एजाज अहमद अहंगर इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजे) का मुख्य भर्तीकर्ता है और उसके अल-कायदा और अन्य वैश्विक आतंकी समूहों से निकट संबंध है। वह भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) चैनलों को पुन: प्रारंभ करने में लगा हुआ है।

एजाज अहमद अहंगर कश्मीर को आतंकवाद की ओर झोंकने में लगा हुआ है और उसने अपने कश्मीर आधारित तंत्र में शामिल करने के लिए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया आरंभ की है।

गृह मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि एजाज अहमद अहंगर को भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) भर्ती का प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह ऑन-लाइन भारत-केंद्रित आईएसआईएस दुष्प्रचार पत्रिका प्रारंभ करने में सहायक रहा है। वो जम्मू-कश्मीर में दो दशकों से अधिक से वांछित आतंकवादी है और उसने विभिन्न आतंकवादी संगठनों के मध्य समन्वय चैनल बनाकर जम्मू-कश्मीर में आतंक संबद्धी रणनीति बनानी आरंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button