Pagalpanti Poster: पागलपन की हद को पार करते नजर आए ये फिल्मी सितारे, तस्वीर देखकर आप भी कहेंगे…

बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, अरशद वारसी, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म पागलपंती का नया पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। इस बार जो पोस्टर सामने आया है, उसमें फिल्मी सितारों ने पागलपन की सारी हदें पार कर दी हैं।
फिल्म का नाम जब से सामने आया है, तब से फिल्म खूब सुर्खियों में है। फिल्म के कई काॅमेडी पोस्टर और गाने सामने आ चुके हैं। जो देखने में काफी मनोरंजक हैं, जिन्हें देखकर दर्शक लोटपोट हो रहे हैं। दर्शक भी फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, आज फिल्म का नया मजेदार पोस्टर सामने आया है, जिसमें सभी कास्ट तिरछा मुंह बनाते नजर आ रहे हैं। दरअसल फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म पागलपंती का नया काॅमेडी से भरपूर पोस्टर शेयर किया है। शेयर किए गए पोस्टर में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, अरशद वारसी, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला, इलियाना डीक्रूज, काॅमेड़ी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर में कोई आंख तिरछी तो वहीं कोई विचित्र मुंह बनाता दिखाई दे रहा है। पोस्टर को देखकर लग रहा है कि जैसे कास्ट ने पागलपंती की सभी सीमाएं पार कर दी हो। इसके साथ ही बताया गया है कि आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने पैनोरमा स्टूडियो इंटरनेशनल के साथ हाथ मिला लिया है। फिल्म का ये नया पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दर्शकों द्वारा पोस्टर खूब पसंद किया जा रहा है।
Anand Pandit Motion Pictures join hands with Panorama Studios International… Acquire #India distribution rights of #Pagalpanti… 22 Nov 2019 release. pic.twitter.com/BfgO3mQxzH
Anand Pandit Motion Pictures join hands with Panorama Studios International… Acquire #India distribution rights of #Pagalpanti… 22 Nov 2019 release.